फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mueder for dowery

दहेज में कार,नगदी नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
mueder for dowery
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में कार और नकदी नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी कैलाश सिंह पुत्र ज्ञानचंद ने बताया कि एक मई 2014 में उसकी बहन बिमलेश की शादी थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव अरौंडा निवासी श्याम सिंह पुत्र उदल सिंह के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि दिए गए दहेज से बहन के ससुरालिए खुश नहीं थे। दहेज में कार और 2.5 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति श्याम सिंह, ससुर उदल सिंह, सास छाया देवी, देवर ओमकुमार उसे प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर उन्हें कई बार उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में उसे गंभीर चोट आई थी। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की धमकी देते थे। जिसके बारे में उसकी बहन ने उन्हें कई बार बताया। 13 मई 2018 को भी उक्त लोगों ने उसकी बहन को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद जलाकर हत्या करने की कोशिश की थी। वह अपनी बहन को घर पर ले आया था। बाद में समाज की पंचायत में ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे परेशान नहीं करने का आश्वासन देते हुए अपने साथ ले गए थे। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शुक्रवार को उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुरालिए दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। बताया शनिवार की सुबह उनके गांव के ही मदनपाल पुत्र रामभूल सिंह ने घर आकर बताया कि तुम्हारी बहन की दहेज की खातिर उसके ससुरालियों ने हत्या कर दी है। पूछने पर बताया कि उसके एक जानकार ने फोन पर उसे यह सूचना दी है। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed