{"_id":"593af1534f1c1b8d6b9c800f","slug":"mp-flanked-by-mp-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद पहुंची एमपी की आग, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद पहुंची एमपी की आग, विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में पुलिस की गोलियों से किसानों की मौत पर जनपद में भी आक्रोश दिखने लगा है। किसानों और कांग्रेसियों ने जिलेभर में विरोध प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। जिले में जगह-जगह शिवराज सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में निहत्थे किसानों पर सरकार ने गोलियां चलवाईं। इसमें कई किसानों की मौत हो गई और कई जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
मृतक किसानों के परिजनों से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को किसानों से मिलने नहीं दिया गया, जो तानाशाही का प्रतीक है। कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस मौके पर पंडित चंद्रशेखर शर्मा, मुनीर अकबर, श्योपाल सिंह, महेश शास्त्री, तुषार चौधरी, डॉ. अशोक सोलंकी, देवेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, जयप्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने भी मध्य प्रदेश की घटना पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार रह गई है। इस मौके पर जगदीश चौधरी, रघुराज सिंह आदि रहे।
स्याना में जिला संगठन मंत्री शैलेंद्र आर्य ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। योगेंद्र वर्मा, सुभाष सैनी, कृष्णपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहन सिंह, धर्मपाल लोधी, मनोज, सतीश, मुनिराज त्यागी आदि मौजूद रहे।
औरंगाबाद में भाकियू ने शिवराज सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान जगदेव सिंह, हरवीर सिंह, उदय सिंह, जवाहर सिंह, कलुवा भाटी, अजीत सिंह, पवन राजपूत, प्रेमपाल सिंह, रामवीर सिंह, अजब सिंह, हरपाल सिंह, किरन सिंह आदि मौजूद रहे।
गुलावठी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत आयोजित की। पंचायत के बाद शिवराज सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि शिवराज सरकार किसानों की हत्यारोपी है। अमित बिधूड़ी, नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया, सोनू तेवतिया, महिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, केहर सिंह, मन्नू तेवतिया, इकबाल, चमन सिंह, ब्रहम दत्त शर्मा, हरीश कुमार रहे।