{"_id":"6ad6207b3a2a2dbc9108165f","slug":"motorcycle-hit-pedestrian-in-pahasu-in-bulandshahr-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, घर से बाजार के लिए निकला था कैफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, घर से बाजार के लिए निकला था कैफ
Mon, 19 Oct 2026 07:22 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:22 PM IST
सार
बुलंदशहर के पहासू में बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक की उपचार के दौरान मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा में सोमवार दोपहर को प्रिंस गार्डन के पास बाइक ने पैदल चल रहे कैफ (22) को टक्कर मार दी। हादसे में कैफ और बाइक सवार अन्य दो युवक घायल हो गए। वहीं शाम को अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान कैफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि पठान टोला मोहल्ला निवासी कैफ सोमवार को किसी काम से बाजार आया था। तभी सड़क पार करते हुए बाइक सवार युवकों ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में कैफ और बाइक सवार विवेक व सुमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीनों को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जहां पर उपचार के दौरान शाम को कैफ ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल विवेक व सुमित का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी तीनों के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पठान टोला मोहल्ला में मातम पसर गया है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन