फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother of six runs off with lover in Bulandshahr

प्रेमी के प्यार में अंधी हुई छह बच्चों की मां: पति समेत सबको छोड़कर भागी, जाते-जाते महिला दे गई एक और दर्द

Tue, 15 Sep 2026 10:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 10:21 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद उसने तुरंत कोतवाली देहात में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को तलाशने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
Mother of six runs off with lover in Bulandshahr
छह बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की एक मां अपने मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस पर मामले में कोई ठोस कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद उसने थक-हारकर एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

 

तीन हफ्ते पहले की घटना
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी करीब तीन सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ अचानक घर से गायब हो गई। महिला अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। मां के बिना इन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ
पीड़ित पति ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि फरार होते समय उसकी पत्नी घर में रखे 35,000 रुपये नकद और लगभग 30 तोले सोने के बेशकीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पीड़ित का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद उसने तुरंत कोतवाली देहात में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को तलाशने में नाकाम रही है। पुलिस की इस ढिलाई से हताश होकर ही उसे उच्चाधिकारियों के पास आना पड़ा।

एसएसपी कार्यालय से मिले सख्त निर्देश
लगातार मिल रही निराशा के बाद, पिता अपने बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। कार्यालय में शिकायत सुन रहे सीओ दीपक कुमार तिवारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार की व्यथा को समझते हुए कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द महिला को बरामद किया जाए और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed