{"_id":"57603dd94f1c1bc34d11c319","slug":"mother-dairy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी पर चलेगा केस, वाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी पर चलेगा केस, वाद दायर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
लैब में दूध जांच
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर डेयरी के फुल क्रीम मिल्क सब-स्टैंडर्ड (अधोमानक) मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग ने कंपनी और विक्रेता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया है। नोटिस के बाद वाद की कार्रवाई की गई। वहीं, एडीएम प्रशासन ने कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सुनवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विभाग के डेजिगनेटिड अफसर रणधीर सिंह ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र में छह नवंबर 2015 को हरेंद्र की दुकान से मदर डेयरी के फुल क्रीम मिल्क (पालीबैग) का सैंपल लिया गया था। दूध का सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा। तकनीकी जांच में दूध सब स्टैंडर्ड निकला। इसके चलते फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने कंपनी को नोटिस भेजा।
विज्ञापन
नोटिस का जवाब आने के बाद फूड इंस्पेक्टर वाईपी सिंह ने एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद दायर कराया है। वाद में मदर डेयरी के साथ दूध विक्रेता हरेंद्र सिंह को भी विभाग ने प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन