फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mother burned child

चूल्हे पर खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
mother burned child
चूल्हे पर खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर गुस्साई महिला ने अपने छह माह और तीन साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी दोनों बच्चियों की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति जो बेलदारी का कार्य करता है। शनिवार को उसके घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। इस पर उसने अपनी पत्नी को चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा। महिला ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से गुस्साई महिला ने बाइक से पेट्रोल निकाल लिया और घर में जमीन पर लेटे अपने दो बच्चियों के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दिया। दोनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। तब तक एक बच्ची 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी अगौता इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने झुलसे बच्चों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ध्रुव भूषण दूबे, थाना प्रभारी अगौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed