फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Morning fog, afternoon sun brings relief

Bulandshahar News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप निकलने से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Morning fog, afternoon sun brings relief
बुलंदशहर। रोजाना की तरह बुधवार को भी सुबह के समय हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर सुबह नौ बजे तक वाहन चालक लाइट जलाकर निकले। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक अब कोहरे से कुछ निजात मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इस बीच छुटपुट बादल भी छाए। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। जबकि आलू व सरसों समेत सब्जी की कुछ फसलों के लिए ठीक नहीं है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच फसलों में रोग लगने की भी आशंका है। इसलिए किसान सजग रहें।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से कोहरे से कुछ हद तक निजात मिलने की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed