फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 20 thousand students have registered

Bulandshahar News: 20 हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने कराया पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सीसीएसयू ने 30 जून तक का समय दिया है। जिले के कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभी तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ओर से पंजीकरण 13 मई से शुरू हो गए थे। राजकीय और एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। छात्र-छात्राएं लगातार पंजीकरण कराने के लिए कैफे या जनसेवा केंद्र पर पहुंच रहे हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू ने पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को 30 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन

साथ ही निर्देश जारी किया है कि विद्यार्थी पंजीकरण कराते समय किसी तरह की गलती न करें, क्योंकि संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए कक्षावार मेरिट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed