फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daily life disrupted by intermittent drizzle throughout the day; paddy in the market gets soaked.

Bulandshahar News: दिनभर बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा धान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Daily life disrupted by intermittent drizzle throughout the day; paddy in the market gets soaked.
बारिश के बीच जाता बाइक सवार। संवाद
बुलंदशहर/स्याना/बुगरासी। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। परंतु धान की कटाई और निकासी प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। स्याना की नवीन मंडी में बिक्री के लिए खुले में रखा किसानों और आढ़तियों का धान भीग गया। इससे उपज की गुणवत्ता और उचित दाम मिलने को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों को आशंका है कि धान में नमी बढ़ने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसका असर बिक्री के दौरान मिलने वाले दाम पर भी पड़ सकता है। देहरा गांव निवासी किसान अजय शर्मा ने मंडी में कृषि उपज को बारिश से बचाने की व्यवस्था मांगी। उन्होंने उपज को सुरक्षित रखने के लिए ढके हुए स्थान और उचित भंडारण व्यवस्था की जरूरत बताई। लगातार चार दिन धूप निकलने के बाद अचानक मौसम में यह बदलाव आया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 97 फीसदी रही, जबकि हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास होने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने जानकारी दी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी। कटी हुई धान की फसल और मंडी में रखी उपज को बारिश से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed