{"_id":"685c2bc7af040d66740213f4","slug":"molestation-accused-arrested-after-encounter-shot-in-leg-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105826-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
सिकंदराबाद अस्पताल में भर्ती छेड़छाड़ का घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
सिकंदराबाद। कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों ने नगर के मोहल्ला भाटियावाड़ा में कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।
मामले में छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मंगलवार को कॉलेज से लौटते समय मोहल्ला भाटियावाड़ा में बाइक सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी तालिब व असरफ का नाम प्रकाश में आया था।
मंगलवार की रात में पुलिस संतपुरा नहर के पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव बराल की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपी ने नहर की पटरी पर बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस के पीछा कर घेराबंदी करने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी तालिब के रूप में हुई। आरोपी ने नगर के मोहल्ला भाटियावाड़ा में अपने साथी असरफ के साथ मंगलवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। वहीं आरोपी के साथी असरफ को भी खुर्जा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।