फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mohan bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जाना प्रचारकों का हाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जाना प्रचारकों का हाल
विज्ञापन

शिकारपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय प्रांतीय समीक्षा बैठक क्षेत्र के गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रवास पर आए संघ प्रमुख ने प्रचारकों से संवाद किया और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रचारकों से कोरोना काल के अनुभव भी पूछे। इस दौरान मेरठ प्रांत से आए विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन के प्रवास पर शिकारपुर क्षेत्र के गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रवास पर आए हुए हैं। प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों से उनका हाल जानने के अलावा कोरोना काल केे दौरान उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों और महामारी के दौरान बिताए गए पलों के बारे में जानकारी ली। सोमवार को वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर बाद तीन बजे वृंदावन मथुरा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे। एसपी देहात हरेंद्र कुमार, सीओ स्याना अलका सिंह और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed