फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MLC

एमएलसी चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
MLC
एमएलसी चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर-गौतमबुद्धनगर नगर निकाय विधान परिषद चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को थम जाएगी। अभी तक विपक्ष की ओर से प्रत्याशी घोषित न होने के कारण चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि संभावना है कि देर रात तक विपक्ष की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया जाए। इसके बाद सोमवार को चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विधान परिषद चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद ही कयासों का दौर जारी है। चंद समय पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एमएलसी नरेंद्र भाटी को अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से गठबंधन के तहत रालोद के खाते में सीट जाने के चलते अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा सका है। अभी तक 14 नामांकन पत्र बिके हैं, लेकिन केवल प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमाल सिंह मावई ने ही नामांकन किया है। ऐसे में सोमवार को भाजपा और विपक्ष समेत अन्य प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। वहीं 24 मार्च को नाम वापसी के बाद नौ अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। जिले में कुल 2678 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1315 बीडीसी, 946 ग्राम प्रधान, 338 सभासद, 51 जिपं सदस्य, 17 नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष, सात विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एक सांसद, दो शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

कुल 22 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
एमएलसी चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दोनों जिलों में कुल 22 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं। बुलंदशहर में 18 और नोएडा में चार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें सभी 34 खंडों के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को ही अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। - रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed