फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mission Admission: Today is the last day for admission

मिशन एडमिशन: प्रवेश कराने के लिए आज आखिरी दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Today is the last day for admission
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं सोमवार तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 78 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से 13 जून से शुरू कर दी थी। पहले 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए गए। इसके बाद कॉलेजों ने पहली मेरिट तैयार की और सात जुलाई को जारी कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद आठ अगस्त से कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो गए। कॉलेजों में अभी तक करीब 40 फीसदी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त तक जारी रहेगी। इसलिए इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है। वह सोमवार को अपने संबंधित कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परास्नातक में पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन
परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी। इसलिए प्रवेश पाने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं 18 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा लें।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि पंजीकरण के लिए पहले 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया था। बिना पंजीकरण कराए किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed