{"_id":"626dddc7a1690e7e08740313","slug":"misconduct-by-making-a-minor-unconscious-in-bulandshahr-video-viral-accused-away-from-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : नाबालिग को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : नाबालिग को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ से दूर
Sun, 01 May 2022 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 06:39 AM IST
सार
औरंगाबाद के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता ने गत 28 अप्रैल को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि नगर के ही मोहल्ला अट्टा निवासी एक किशोर उनकी बेटी को काफी दिन से परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र निवासी एक एससी वर्ग की नाबालिग छात्रा के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी जीजा और उसके नाबालिग साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
औरंगाबाद के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता ने गत 28 अप्रैल को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि नगर के ही मोहल्ला अट्टा निवासी एक किशोर उनकी बेटी को काफी दिन से परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि जुलाई-2021 उनकी पुत्री स्कूल से घर लौट रही थी। स्कूल के बाहर निकलते ही आरोपी किशोर अपने बहनोई के साथ खड़ा हुआ था। दोनों ने छात्रा को रोक लिया। बहला-फुसलाकर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। छात्रा जब होश में आई तो एक घर में नग्न अवस्था में थी। छात्रा ने जब पूछा तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने की बात कही।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में इनामी गिरफ्तार
खुर्जा के अरनिया थाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 25 हजार के इनामी सुनील कुुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पिछले साल थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। संवाद
अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दो युवक एक युवती को अगवा करके एक मकान में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। युवती ने आरोपियों से छूटकर जान बचाई। शिकायत लेकर घर पहुंची मां-बेटी और भाई की आरोपियों ने पिटाई कर डाली। पीड़िता के पिता ने कई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग बच्चे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची का हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
बैंक मैनेजर के प्रेम संबंध से परेशान होकर पत्नी ने दी जान
मसूरी (गाजियाबाद) के गोविंदपुरम निवासी पूजा ने बैंक मैनेजर पति के प्रेम संबंध और गृह क्लेश से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात जान देने से पहले पूजा ने भाई लव कुमार से फोन पर बात की थी और पति व ससुरालियों द्वारा पिटाई करने से परेशान होने की बात कही थी। शनिवार सुबह पूजा का शव फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूजा के भाई ने मामले में पति, बुआ और फूफा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।