फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MIS coordinator

प्रत्येक ब्लॉक पर नियुक्त होंगे एमआईएस को-ऑर्डिनेटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
MIS coordinator
प्रत्येक ब्लॉक पर नियुक्त होंगे एमआईएस को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन

बुलंदशहर। समग्र शिक्षा के तहत गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कराए जाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक-एक एमआईएस को-ऑर्डिनेटर की तैनाती की जाएगी। एमआईएस को-आर्डिनेटर के माध्यम से संपदा पोर्टल के जरिए लिए जाने वाले अवकाश, सर्विस बुक, ट्रांसफर, पोस्टिंग व वेतन का लेखा-जोखा रखने में सुविधा होगी।

जनपद में 16 ब्लॉक संसाधन केंद्र और एक नगर संसाधन केंद्र संचालित हैं। जनपद मेें 2399 परिषदीय स्कूलों में शिक्षक आदि कर्मचारियों की संख्या भी सात हजार से अधिक है। अध्यापकों की छुट्टी, वेतन व सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन कर दिया गया है। लेकिन पोर्टल का अपडेशन समय-समय पर नहीं होने की वजह से अध्यापकों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। यहीं नहीं शासन से मंगाई जाने वाली सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी कोई उपयुक्त व्यक्ति ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नियुक्त नहीं है। शिक्षकों के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी सूचनाएं तैयार करवाकर जिला मुख्यालय भेजते हैं। इस प्रक्रिया में कभी-कभी अधिक समय लग जाता है। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूती प्रदान करने व मानव संपदा पोर्टल के जरिए शिक्षक-शिक्षिकाओं आदि कर्मचारियों के अवकाश, वेतन और सर्विस बुक को अपडेट करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक-एक एमआईएस को-ऑर्डिनेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इन ब्लॉक एमआईएस को-ऑर्डिनेटर को आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक का आदेश मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एमआईएस को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने की तैयारी के आदेश मिल गए हैं। जल्द ही इस आदेश का पालन करते हुए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक-एक एमआईएस को-ऑर्डिनेटर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed