{"_id":"699a01376deb87cd990423a8","slug":"minor-student-accuses-father-of-rape-report-filed-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107600-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाबालिग छात्रा ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाबालिग छात्रा ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा शिक्षक के साथ कोतवाली पहुंची थी।
नगर के मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2021 में बीमारी के चलते उसकी मां की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। आरोप लगाया कि जब भी दूसरी मां मायके चली जाती, पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है।
19 फरवरी को उसकी दूसरी मां बाहर गई हुई थी। उसका पिता रात 12 बजे उसके कमरे में आया और जबरदस्ती करने लगा। किसी प्रकार वह अपने भाई के कमरे में पहुंची। पिता ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन सुबह स्कूल पहुंचकर उसने अपने शिक्षक को आपबीती सुनाई और घर न जाने की बात कही। जिसके बाद शिक्षक उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।