फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minimum temperature reached four degrees, two people died due to heart attack

Bulandshahar News: चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ठंड बढ़ने के कारण अस्थमा और हृदय के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में सांस लेने में परेशानी के सात मरीज तो निजी अस्पतालों में 100 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नगर के भूड़ निवासी पालिका में वाटरवर्क्स कर्मी 50 वर्षीय संजय शर्मा घर पर सोते समय शनिवार को उठे नहीं। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा रोड पर गांव धमरावली के पास शुक्रवार देर रात हाथरस के हुसैनपुर निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश बेहोश होकर गिर गए। उन्होंने सीने में दर्द बताया था। ढाबा कर्मी ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

धूप के बाद भी सता रही ठंड : जिले में पिछले छह दिनों से बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गलन भरी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवा के चलते बेअसर रही। पहाड़ों में बर्फबारी और पछुआ हवा के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर ही टिका रहा। आर्द्रता 36 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि पछुआ हवा में ठंडक बनी रहेगी। इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक तक रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed