फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mills make Payments to formers till 15 july

चीनी मिलें 15 तक करें भुगतान

Mon, 11 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
mills make Payments to formers till 15 july
गन्ना - फोटो : ब्यूरो

जनपद की शुगर मिलों को 15 जुलाई तक किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। डीएम ने चीनी मिलों को अल्टीमेटम दे दिया है। इसी क्रम में 16 जुलाई को डीएम ने चीनी मिल प्रबंधकों की मीटिंग भी बुलाई है। बता दें कि शुगर मिलों पर किसानों का 58 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन


बकाया भुगतान न होने पर रालोद और भाकियू के बैनर तले किसान कई बार चीनी मिलों और प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।अनूपशहर शुगर मिल, साबितगढ़ शुगर मिल और अनामिका शुगर मिल सहित हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 58 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


बकाया गन्ने का भुगतान एक पखवाड़ा पहले हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक चीनी मिलों ने किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया है। पिछले दिनों भाकियू और रालोद ने डीएम से मिलकर गन्ना बकाया भुगतान की मांग की थी। इसे लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपशहर में भी किसानों ने पंचायत कर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। किसानों के बढ़ते दबाव के चलते डीएम शुभ्रा सक्सेना ने चीनी मिलों को 15 जुलाई तक का अल्टीमेेटम दिया है।

15 तक भुगतान नहीं करने पर चीनी मिल प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 15 जुलाई तक पेमेंट हुआ या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने 16 जुलाई को मिल प्रबंधकों की बैठक बुलाई है।

चीनी मिलो को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल चुकी है। इसके बावजूद प्रबंधन पेमेंट नहीं कर रहा है। पेमेंट नहीं होने से किसान परेशान हैं। - राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष, रालोद


प्रशासन ने 15 जुलाई तक मोहलत मांगी है। यदि 15 जुलाई तक भुगतान नहीं हुआ तो किसान रेल रोकने के लिए मजबूर होंगे। - बिशन सिंह सिरोही, जिलाध्यक्ष, भाकियू

चीनी मिलों को 15 जुलाई तक गन्ना बकाया पेमेंट करना होगा। ऐसा नहीं होने पर एफआईआर करवाई जाएगी। - शुभ्रा सक्सेना, डीएम


चीनी मिलों को मिली मदद
चीनी मिलों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल गई है। केंद्र की ओर से 4.50 रुपये प्रति क्विंटल और राज्य सरकार की ओर से 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मदद दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed