फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Milk powder, palm oil used to make paneer, 13.25 quintals seized

Bulandshahar News: मिल्क पाउडर, पाम ऑयल से बना रहे थे पनीर, 13.25 क्विंटल जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Milk powder, palm oil used to make paneer, 13.25 quintals seized
खुर्जा के डावर गांव में पनीर फैक्टरी में जांच करते खाद्य विभाग के अ​धिकारी। संवाद
खुर्जा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग ने बुधवार को डाबर गांव में दो फैक्टरी में मिल्क पाउडर और पाम ऑयल मिलाकर पनीर बनाते हुए पकड़ा। विभाग की ओर से एक जगह से 12 क्विंटल और दूसरी जगह से 1.25 क्विंटल पनीर को नष्ट कराया गया। दोनों जगह से नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते खुर्जा तहसील क्षेत्र के डाबर गांव में संदीप कुमार गौड़ की अंबे डेयरी के नाम से चल रही पनीर फैक्टरी में छापा मारा गया।
विज्ञापन

जहां पर देखा गया कि मिल्क पाउडर से दूध बनाकर उसमें पामोलीन तेल मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। इसी के चलते दूध, रिफाइंड पामोलीन तेल व मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अलावा मौके पर मिला 12 क्विंटल पनीर, 75 लीटर पामोलीन तेल, दस किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को नष्ट कराया गया, जो लगभग एक लाख 65 हजार रुपये कीमत का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डावर गांव में ही अवनेश शर्मा की गणेश डेयरी मिल्क प्रोडक्ट फैक्टरी पर छापा मारा। जहां पर दूध, घी, पनीर, क्रीम आदि खाद्य पदार्थ मिले। मानक के अनुरूप नहीं होने पर संदेह के आधार पर दो दूध, दो घी, पनीर व क्रीम के कुल छह नमूने लिए गए। मौके पर मौजूद 28 हजार कीमत का 125 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया और 48 हजार कीमत का 80 किलोग्राम घी सीज किया गया।

विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए नौ नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार, अनिल कुमार कौशल, पंकज वर्मा, मुनेंद्र सिंह राना, सुनील कुमार सिंह व सनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed