{"_id":"5776a51c4f1c1b4f4d79ab2e","slug":"meter-jump-shot-consumer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर मार रहे जम्प, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर मार रहे जम्प, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लग रहे नए मीटरों ने उपभोक्ताओं के साथ अफसरों की भी टेंशन बढ़ा दी है। नए इलेक्ट्रॉनिक मीटर 100-200 नहीं बल्कि लाखों यूनिट की जंपिंग मार रहे हैं। अब बिजली अफसर खुद ही इन मीटरों को बदलवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, गुलावठी, स्याना, अनूपशहर, बुगरासी, बीबीनगर, शिकारपुर, औरंगाबाद आदि जगहों पर आईडीएफ और पुराने मीटरों को बदलने का अभियान चल रहा है। इन क्षेत्रों में जिन कंपनियों के मीटर लगाए जा रहे हैं, वह काफी तेजी से जंपिंग मार रहे हैं। कई मीटर तो ऐसे पकड़ में आए, जिनमें नौ-नौ लाख यूनिट रीडिंग की जंपिंग हुई थी। मीटर में एक महीने में नौ लाख रीडिंग देख उपभोक्ता के होश उड़ गए वहीं, अफसर भी दंग रह गए। जिन मीटरों में रीडिंग बढ़ रही हैं, उन्हें पावर कारपोरेशन के अफसर बदलवाएंगे।
विज्ञापन
.....
30 हजार मीटर बदलेगा कारपोरेशन
पावर कारपोरेशन जिले में करीब 30 हजार मीटरों को बदलेगा। इन मीटरों में आईडीएफ, आरडीएफ, पुराने मीटर शामिल होंगे। सर्किल प्रथम में करीब 13 हजार और सर्किल द्वितीय में करीब 17 हजार मीटर बदले जाएंगे। इन मीटरों के स्थान पर नए मीटर परिसर के बाहर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
.....
बयान--- कुछ मीटर ऐसे पकड़ में आए हैं, जो काफी फास्ट चल रहे हैं। इन मीटरों को बदलकर परीक्षण के लिए कंपनी भेजा गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी मामले अवगत करा दिया गया है। - विकास शर्मा, एसडीओ टेस्ट