{"_id":"58dd499b4f1c1b0b0563df9c","slug":"mercury-crosses-40-crosses-mosquitoes-also-bother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 पार, मच्छर भी करने लगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 पार, मच्छर भी करने लगे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने को मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोत्तरी होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इससे परेशान लोग फॉगिंग कराए जाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालात यह है कि रात में कुछ राहत है तो दिन निकलते ही गर्मी का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 एवं शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि पारा लगातार बढ़ता रहेगा और इससे राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं मच्छरों ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बुगरासी निवासी राजू गुप्ता, चिंपू शर्मा, राकेश राठी, पवन कुमार, आदेश कुमार, आनंद कटारिया आदि ने बताया कि मच्छरों के चलते रात में सोना मुश्किल हो रहा है। मच्छरों से होने वाले रोगों के बढ़ने का खतरा भी पैदा हो गया है। वहीं नगर पंचायत बुगरासी चेयरमैन रईस अहमद ने बताया कि जल्द ही कस्बे में फागिंग करवाई जाएगी।