{"_id":"68f3c57770aea9c3f604f68b","slug":"meerut-district-captured-the-overall-championship-trophy-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-142326-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर जनपद मेरठ ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर जनपद मेरठ ने किया कब्जा
विज्ञापन
मुस्लिम इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान करते अतिथि व
बुलंदशहर। मुस्लिम इंटर कॉलेज में तीन दिन तक चली मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर जनपद मेरठ के खिलाड़ियों ने कब्जा किया।
मार्शल ऑफ मीट डॉ. गुल मोहम्मद ने बताया कि इस मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जनपद गौतमबुद्धनगर द्वितीय और जनपद बुलंदशहर तृतीय स्थान पर रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जनपद मेरठ को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से चार नवंबर 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होगी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता पूर्ण अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने सभी आगंतुकों, क्रीड़ाधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य और समस्त खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजन में शामिल सभी को बधाई दी। मुस्लिम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सैयद ताहिर अली हाशमी ने भी विजेता खिलाड़ियों को इसी तरह आगे भी जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। संचालक अरविंद पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बुलंदशहर के अलावा हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।