फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medicines worth Rs 80 thousand seized from medical store

Bulandshahar News: मेडिकल स्टोर से 80 हजार की दवाएं जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 80 thousand seized from medical store
नरौरा में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते डीआई। स्त्रोत - औष​धि विभाग
बुलंदशहर। नरौरा के एक मेडिकल स्टोर का सोमवार को औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक संचालन संबंधी लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिस पर 80 हजार रुपये की दवाएं जब्त कर ली गईं। साथ ही जांच के लिए तीन दवाइयों के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनिल आनंद ने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि मेरठ संभाग के निर्देश पर नरौरा क्षेत्र के बेलोन स्थित मेसर्स जी एस फार्मेसी एंड ड्रग स्टोर का आईडी मेरठ गौरव लोधी संग निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जब मेडिकल स्टोर संचालक गेंदा लाल से लाइसेंस मांगा गया तो संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा। दस्तावेज न दिखाए जाने पर करीब 80 हजार रुपये की दवाएं जब्त कर ली गईं। साथ ही तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को लिए हैं। जांच में दवाओं के नमूने अधोमानक पाए जाने पर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed