फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medicines given to patients in CHC were set on fire

Bulandshahar News: सीएचसी में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं में लगा दी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Medicines given to patients in CHC were set on fire
ऊंचागांव सीएचसी परिसर में जली हुई दवाइयांऊंचागांव सीएचसी परिसर में जली हुई दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचागांव। चिकित्सालय पर मरीजों को वितरित करने के लिए आई दवाओं को वितरण करने की जगह आग के हवाले किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर में अक्तूबर माह में एक्सपायर होने वाली दवा कूड़े के ढेर में जलती मिली। जबकि मरीजों से कुछ दवाएं बाहर से भी मंगवाई जा रही हैं। वहीं, एक मरीज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन स्तर से प्रतिवर्ष लाखों रुपये की दवाएं कारपोरेशन से आती हैं। इसके बावजूद मरीजों को दवाएं वितरित न करने की समय-समय पर शिकायत मिलती रहती है। बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर में पीएचसी की पुराने भवन के पास दवाएं जलाए जाने पर एक मरीज ने इसकी सूचना मीडियाकर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर जाकर देखा तो दवाइयां जलती पाई गईं। इसमें कुछ अधजली रह गईं। इनमें अधिकांश दवाएं विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व की थी। इन पर एक्सपायर होने की तिथि अक्तूबर 2023 अंकित था। लेकिन जिम्मेदारों ने कूडे के ढेर में फेंक कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती रिंकी के पति मेहर सिंह ने बताया कि पत्नी बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं। चिकित्सक समय-समय पर बाहर की दवा लिख देते हैं। जिसे मजबूरन लेकर आना पड़ता है। उधर, सीएचसी प्रभारी डाॅ. शलभ भारती से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि दवा जलने की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। यदि एक्सपायर होने से पूर्व दवाओं को जलाया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed