{"_id":"610c20fa8ebc3e7e394ef823","slug":"medicine-market-closed-bulandshahr-news-gbd223617894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल व्यापारी से बदसलूकी पर तीन घंटे बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल व्यापारी से बदसलूकी पर तीन घंटे बंद रहा बाजार
विज्ञापन
अंसारी रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते दवा व्यापारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल व्यापारी से बदसलूकी पर तीन घंटे बंद रहा बाजार
बुलंदशहर। सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी द्वारा मेडिकल व्यापारी से अभद्रता करने के मामले में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। मेडिसिन मार्केट के व्यापारियों ने विरोध करते हुए बाजार बंद कर अंसारी रोड चौराहे पर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम प्रशासन के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर गुस्साए व्यापारी शांत हुए।
बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेश त्यागी ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को एक व्यापारी के नोटिस को लेकर वह सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में अधिकारी से मिलने गए थे। आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए एक निजी व्यक्ति से मिलकर कुछ रिश्वत देने की ओर इशारा किया। जब मामले में अधिकारी से व्यापारी को नोटिस देने का कारण पूछा तो वह भड़क गए। आरोप है कि अधिकारी ने इसके बाद व्यापारियों को टैक्स चोर, भ्रष्टाचारी कहा। घटना की जानकारी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने विरोध स्वरूप मेडिसिन मार्केट बंद करते हुए सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बाजार बंद कर अंसारी रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष देवेश त्यागी के नेतृत्व में मेडिसिन मार्केट व्यापारियों ने करीब तीन घंटे तक बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने काफी देर तक व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, करीब तीन घंटे बाद गुस्साए व्यापारी शांत हुए। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
अधिकारी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप
बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी द्वारा बड़ी संख्या में व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जो कि पूरी तरह से अवैध हैं। इन नोटिस के सहारे आरोपी अधिकारी व्यापारियों से अवैध वसूली कर उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो जिले के बाजार होेंगे बंद
एडीएम प्रशासन से व्यापारियों ने मांग की कि सेंट्रल जीएसटी द्वारा व्यापारियों को दिए गए नोटिस का कारण पूछा जाए, व्यापारी का लाइसेंस सस्पेंड करने का कारण बताया जाए साथ ही आरोपी अधिकारी को सस्पेंड करते हुए तबादला किया जाए। चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिले भर के बाजारों को बंद करते हुए व्यापारी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।