{"_id":"57603fb14f1c1b4a2511b858","slug":"md-of-taking-information-from-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों से बिटिया की पल-पल जानकारी ले रहे एमडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों से बिटिया की पल-पल जानकारी ले रहे एमडी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी 12 वर्षीय बिटिया को लेकर शासन तक हड़कंप मच गया है। अफसरों से एमडी पल-पल रिपोर्ट ले रहे हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने पूरे मामले की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। बेहतर उपाचार के लिए बिटिया को मेरठ रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले अख्तर की 12 वर्षीय बिटिया चांदनी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक हाथ काटना पड़ा। अब इलाज को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने लापरवाही के लिए अफसरों को फटकार लगाई है। एमडी अफसरों से पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव नितिन यादव ने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की है।
विज्ञापन
आयोग ने एसई से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि चांदनी की हालत में सुधार नहीं है। उसे आर्थिक मदद की आवश्यकता है। चांदनी को मदद दिलवाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखेंगे।