{"_id":"5793b7084f1c1b6106c4b8fd","slug":"maternity-wing-being-built-with-substandard-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री से बन रहा मेटरनिटी विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री से बन रहा मेटरनिटी विंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
DDU HOSPITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बन रही मेटरनिटी विंग के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर जिलाधिकारी का पारा हाई हो गया। डीएम ने घटिया निर्माण सामग्री पर निर्माणदायी संस्था के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। घटिया निर्माण कार्य तुड़वाकर दोबारा निर्माण के निर्देश दिए। डीएम ने मेटरनिटी विंग का कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में करीब 18 करोड़ 91 लाख से मेटरनिटी विंग का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 13 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं तथा शासन से तीसरी किश्त मांगी गई है। शनिवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना और सीडीओ जसजीत कौर ने मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भवन की सामग्री घटिया किस्म तथा भवन में लगाई जा रही ईंट भी सही प्रकार की न होने पर उन्हें तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य अफसरों और मेटरनिटी विंग की निर्माणदायी संस्था के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मेटरनिटी विंग में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने मौके पर ही आरईएस एक्सईएन हसनैन अहमद से सामग्री की जांच पड़ताल कराई। डीएम ने निर्माणदायी संस्था के अफसरों को तय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मेटरनिटी विंग में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत पहले भी मिलती रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मेहरबानी ठेकेदारों पर बरकरार है।