{"_id":"67b219f6c112db206f093e5a","slug":"masons-body-found-in-field-relatives-block-road-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129676-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत में मिला राजमिस्त्री का शव, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत में मिला राजमिस्त्री का शव, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र में शनिवार को युवक का शव मिलने के बाद जाम लगाते लोगों को समझाते सीओ स्याना। संव
बीबीनगर। थाना क्षेत्र में स्याना रोड स्थित बालाजी मंदिर के निकट एक खेत में राजमिस्त्री गुड्डू (26) का शव मिला। शव से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बीबीनगर स्याना मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर करीब एक घंटे बाद परिजनों ने शव उठने दिया।
स्याना थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी गुड्डू राजमिस्त्री का काम करते थे। बीते काफी समय से वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला उग्रसेन में रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह घर से बाइक लेकर कहीं गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार शाम करीब पांच बजे कुछ राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव स्याना रोड स्थित बालाजी मंदिर के निकट खेत में पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गुड्डू के रूप में की और उसके परिजनों को मामले की सूचना दी।
मृतक के शव से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी जमीन पर पड़ी हुई मिली। इसकी सूचना मृतक के ससुराल वालों को भी दी गई। कुछ ही देर बाद मृतक के स्याना निवासी परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने शव को बीबीनगर स्याना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही उन्होंने ससुराल वालों पर युवक की हत्या कर शव को यहां फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के गले पर भी चोट का निशान भी था। देर शाम तक भी मृतक के ससुराल वाले मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीओ स्याना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पत्नी की ओर से इत्तेफाकन दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।