फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bhagat singh

याद किए गए शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

Wed, 06 Sep 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 06 Sep 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh
भगत ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय शहीद स्मारक पर बुधवार को लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक बिधूड़ी, भाजयूमों के नगर अध्यक्ष प्रिंस तेवतिया, बजरंग दल के संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर, अशोक बिधूड़ी, नीरज सैनी, मुकेश तेवतिया, आदेश चौहान, चंदगीराम गुर्जर, शोभित गर्ग, नीरज सैनी, प्रकाश सैनी, जितेंद्र सैनी, शिवम वर्मा, उत्तम, मनोज सैनी, गनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


खुर्जा में शहीद चौक पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष राकेश राघव, गौरव, मोनू राघव, मुनेश चौहान, नगर अध्यक्ष पिंटू राना, प्रशांत चौधरी, करन रावल, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन

अनूपशहर में शहीद स्मारक पर शहीद दिवस के अवसर पर हवन और गोष्ठी आयोजित कर देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद किया गया।

आर्यसमाज कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर वेदमंत्रों के साथ हवन किया और सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदानों की चर्चा की गयी। विधायक प्रतिनिधि गोपाल, कुल्लु शर्मा, रोहताश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, मनोज, नीटू आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नरोत्तमदास गोयल की अध्यक्षता व बतौर मुख्य अतिथि विद्या मंदिर प्रबंधक अभय गर्ग की मौजूदगी में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा.पीके त्यागी, विवेेक डौजी, अमित गुप्ता, अखिल सक्सेना, भूपेंद्र, साक्षी, पूजा शर्मा, अरूण, प्रकृति, लक्ष्य गोयल, तुगंवीरसिंह, नितिन गुप्ता, सीपीसिंह, अर्पित जैन आदि मौजूद रहे।  नगरपालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष मंजु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed