{"_id":"58348f1b4f1c1b282413b67e","slug":"married-households-around-the-left-quarter-of-a-million-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले परिवारों ने छोड़ी ढाई लाख रुपये की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले परिवारों ने छोड़ी ढाई लाख रुपये की आस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी बेटियों की शादी के लिए बैंक से 2.5 लाख रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में शादी वाले परिवारों ने बैंक से 2.5 लाख रुपये मिलने की आस छोड़ दी है। देवीपुरा द्वितीय निवासी मायादेवी पत्नी प्रेमचंद की बेटी की 24 नवंबर को शादी है।
उनको तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पैसा नहीं मिल पाया है। ऐसा नहीं है कि माया देवी ने आरबीआई की गाइडलाइन को पूरा नहीं किया है। मायादेवी और उनके पति प्रेमचंद ने जिन को पैसा एडवांस दिया और जिनको देना है सूची आवेदन पत्र के साथ एसडीएम को दी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने भी बिना देरी किए प्रार्थना पत्र बैंक प्रबंधन के पास भेज दिया। प्रेमचंद ने बताया बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधन ने उनको 2.50 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। प्र्रेम चंद ने इसकी शिकायत डीएम से की है। वहीं, 25 तारीख को देवली गांव में दो बहनों की शादी हैं।
विज्ञापन
उनके पिता को भी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद पांच लाख रुपये नहीं मिल पाए। इसके अलावा कई शादी के परिवार रुपयों के लिए बैंक के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।