फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Market shutdown in protest against online drug sales had mixed impact

Bulandshahar News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बाजार बंद का मिलाजुला रहा असर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Market shutdown in protest against online drug sales had mixed impact
नगर के मेडिसन मार्केट में बंद पड़ी दुकानें। संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/स्याना। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। दवा विक्रेता दो फाड़ नजर आए। जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खुली रखीं। हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व क्लिनिकों पर भी दुकानें खुली रहीं। इमरजेंसी सेवा के चलते उन्हें बंद कराने की कोशिश नहीं की गई। वहीं, सिकंदराबाद केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर रोष जताया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की अपील पर जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी दवा विक्रेताओं से 20 मई को दुकानें बंद रखने की अपील की थी। बाजार बंद मिलाजुला रहने पर कारोबार पर भी अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति के कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि दो सालों से ऑनलाइन बाजार स्थानीय बाजार में सेंधमारी कर रहा । ऑनलाइन बाजार ने इस पर 30 फीसदी तक कब्जा कर लिया है। पहले मरीज मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाएं लेते, अब ऑनलाइन दवाएं घर पहुंचने से व्यापार कम होता जा रहा है। थोक कारोबारियों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि नई दवा नीति के तहत दवा विक्रेताओं का शोषण बढ़ रहा है और बाजार में प्रतिस्पर्धा पैदा हो गई है। यह आंदोलन दवा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा व व्यापारिक अस्तित्व की रक्षा के लिए किया गया। काफी लोगों ने इसमें सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिकंदराबाद में प्रदर्शन, स्याना में मिला समर्थन
सिकंदराबाद केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर दनकौर तिराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही मरीजों को दवाइयों की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने का संदेश दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि दवा व्यापारी केवल व्यापार से नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना से भी जुड़े हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान महासचिव कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, संगठन मंत्री मोहित शर्मा, अमित अग्रवाल आदि दवा विक्रेता मौजूद रहे।

स्याना में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में व्यापारी सुरक्षा फोरम ने औषधि विक्रेता संघ को आंदोलन में सहयोग देना का समर्थन किया। औषधि विक्रेता संघ स्याना के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संजय क्षोत्रिय व कपिल सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed