{"_id":"5831e0c04f1c1b5701b39a02","slug":"march-pulled-into-town-on-memorial-day-candle","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर शहर में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर शहर में निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में रविवार को डीएम की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। परिवहन संभागीय विभाग की ओर से अफसर, कर्मचारी और स्टूडेंटस ने भूड़ स्थित एआरटीओ कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला।
एआरटीओ प्रवर्तन विनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि यह कैंडल मार्च सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में स्मृति दिवस के रूप में निकाला गया।
उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूक भी किया।
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से हादसे का जोखिम कम हो जाता है। इस दौरान एसएसपी सोनिया सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, एसडीएम सदर अरूण कुमार यादव, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सीओ सिटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन