फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man stabs woman in incident of unrequited love; condition critical.

Hapur News: एकतरफा प्यार में युवक ने महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Man stabs woman in incident of unrequited love; condition critical.
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।स्रोत पुलिस
पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में एकतरफा प्यार में 20 साल के युवक ने 37 साल की महिला को घर में घुसकर चाकू से गोद दिया। महिला की गर्दन, हाथ-पैर समेत शरीर पर कई जगह गंभीर घाव हैं। उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर गाजियाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर की है। महिला घर में अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी। पति वेल्डिंग का काम करता है और काम पर गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय युवक घर में घुस आया। परिजनों के मुताबिक, युवक महिला को जबरन अपने साथ ले जाने और साथ रखने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर आया और जेब से चाकू निकाल लिया। उसने महिला के हाथ, पैर और गर्दन पर कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंचे तो आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए गाजियाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले भी की थी हरकत
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पास के ईंट भट्ठे पर काम करता है और उसका महिला के परिवार में आना-जाना था। करीब दो महीने पहले भी उसने महिला से साथ चलने की जिद की थी। तब दोनों परिवारों ने बैठकर मामला शांत करा दिया था। हैरानी की बात है कि महिला की उम्र आरोपी से लगभग दोगुनी है और उसका 17 साल का बेटा भी है। इसके बावजूद युवक उसे साथ रखने की जिद पर अड़ा था।



बातचीत बंद करने से था नाराज

ग्रामीणों के अनुसार महिला का घर और आरोपी के घेर की दीवार आपस में मिली हुई है। दोनों परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। पहले महिला युवक से बात कर लेती थी, जिससे उसे गलतफहमी हो गई। युवक की नीयत भांपकर महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। इससे आरोपी नाराज था। महिला लगातार दूरी बना रही थी। इसी नाराजगी में मौका पाकर वह सोमवार को घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस कर रही तलाश
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालत नाजुक होने के कारण अभी बयान नहीं हो सके हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में घटना के बाद दहशत है। ग्रामीण आरोपी की हरकत से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed