फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping an innocent child under the pretext of teaching him martial arts

Bulandshahar News: मार्शल आर्ट्स सिखाने के बहाने मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की कैद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping an innocent child under the pretext of teaching him martial arts
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स सिखाने के नाम पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को न्यायालय ने सख्त सजा दी है। एडीजे स्पेशल पॉक्सो तृतीय ओमप्रकाश वर्मा की अदालत ने आरोपी जेम्स करोतिया को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला 16 अक्तूबर 2023 का है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी आठ साल की मासूम बेटी जेम्स करोतिया से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने जाती थी। घटना के दिन आरोपी ने बच्ची को स्पोर्ट्स किट देने के बहाने अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच पूरी कर 24 नवंबर 2023 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 6 गवाह परीक्षित कराए गए। विशेष लोक अभियोजक ने आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग की। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर जेम्स करोतिया को दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed