फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man dies by suicide after recording video blames Vinita and Jeetu for his death

'पत्नी जीतू के पास जाती है': वीडियो बनाकर फंदे पर झूला पति, मरने से पहले वीबी-साली और जीजा को बताया जिम्मेदार

Wed, 21 Oct 2026 04:55 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले पंकज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उसने जीतू और विनीता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Man dies by suicide after recording video blames Vinita and Jeetu for his death
युवक ने वीडियो बना दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी पत्नी जीतू के साथ रहना चाहती है। कई बार वह उसके पास जा चुकी है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार विनीता और जीतू हैं... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फंदे से लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने पत्नी, साली और पत्नी के जीजा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगर की इंद्रा कॉलोनी भाईपुरा रोड निवासी विश्पाल गिरी ने बताया कि उनका पुत्र पंकज (21) नोएडा में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान एक युवती से हुई। बात शादी तक पहुंची तो दोनों परिवारों की सहमति से दो वर्ष पूर्व पंकज का विवाह कर दिया गया।
विज्ञापन


शादी के बाद पंकज इंद्रा नगर स्थित आवास में रहने लगा। वह मजदूरी करता था। विश्पाल ने बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नोएडा में रहते हैं। आरोप लगाया कि पंकज की पत्नी बिना बताए नोएडा निवासी अपने जीजा और बहन के पास चली जाती थी। जिसको लेकर पंकज काफी परेशान था। एक सप्ताह पूर्व भी पत्नी बिना बताए अपने जीजा और बहन के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से आहत होकर सोमवार की रात में उनके बेटे ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। रात करीब नौ बजे किरायेदारों ने पंकज को फंदे से लटका देख उन्हें फोन कॉल कर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह नोएडा से घर पहुंचे। पंकज के एक वर्ष का बेटा मोहित है। बताया कि पंकज ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया।


वायरल वीडियो में पंकज ने जीतू और विनीता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि पत्नी भी पंकज की मौत की जिम्मेदार है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed