फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man Attempt to misdeed with woman in car on the pretext of getting a shop

जबरन ले गया पिछली सीट पर: कसाई शबाब की दुकान पर मुर्गा लेने गई थी ब्यूटिशियन, पार्लर दिलाने के लिए लाया था कार

Sat, 24 May 2025 05:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 May 2025 05:44 PM IST
सार

एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के शबाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 और 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
man Attempt to misdeed with woman in car on the pretext of getting a shop
महिला से कार में दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के गाजीपुर निवासी एक युवक ने महिला को ब्यूटी पार्लर के लिए दुकान दिलाने के बहाने कार में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि वह बमुश्किल आरोपी के चंगुल से छूटी और शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मुर्गा खरीदने लगी थी शबाब की दुकान पर
दिल्ली के जसौला विहार निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गाजीपुर स्थित फिश मार्केट में मुर्गा खरीदने के लिए शबाब की दुकान पर गई थी। आरोप है कि आरोपी ने इसी दौरान उनसे जान पहचान बनाई और काम के बारे में पूछा। जब आरोपी को बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम जानती है, लेकिन मौके की दुकान नहीं मिल रही। इस पर आरोपी ने कहा कि वह उन्हें दुकान दिला देगा। इस पर आरोपी ने बुलंदशहर में काम अच्छा होने और दुकान दिलाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार लेकर पहुंचा घर और ले गया था दुकान दिखाने के बहाने
आरोप है कि 21 मई को आरोपी अपनी कार लेकर जसौला स्थित उनके घर पहुंचा और दुकान दिलाने के बहाने ले आया। इसके बाद आरोपी काला आम चौराहे पर आकर कार में लेकर इधर-उधर घूमता रहा। जब दुकान दिलाने के लिए कहा तो आरोपी ने कहा कि दुकान वाला व्यक्ति नुमाईश मैदान में आठ बजे आएगा। इसके बाद आरोपी उन्हें नुमाईश मैदान ले गया और कार में ही उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन कार के पीछे की सीट पर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। 

विज्ञापन

शोर मचाया तो धमकी देकर भागा
बमुश्किल व आरोपी के चंगुल से छूटी और शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के शबाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 और 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed