{"_id":"6994a1f9c749096f600d0eda","slug":"make-sure-to-update-the-aadhaar-card-of-children-dm-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-148849-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का आधार कार्ड जरूर कराएं अपडेट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का आधार कार्ड जरूर कराएं अपडेट : डीएम
विज्ञापन
बुलंदशहर। बच्चे की उम्र 5 या 15 वर्ष हो चुकी है और आपने अभी तक उसका आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, तो सावधान हो जाएं। समय पर अपडेट न होने की स्थिति में बच्चे का आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है, जिससे वह सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और स्कूल प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण लाभों से वंचित रह सकता है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित आधार संबंधी अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में डीएम ने कड़े निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करना है, जो 5 और 15 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों की सुविधा के लिए स्कूलों में विशेष आधार कैंप आयोजित किए जाएं। इसके अलावा अभिभावक किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नियमों के अनुसार, बच्चे के विकास के साथ उसके फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली में बदलाव आता है। डेटा की सटीकता बनाए रखने के लिए 5 साल की उम्र पर पहला और 15 साल की उम्र पर दूसरा अपडेट अनिवार्य है।
यदि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बीच यह अपडेट नहीं कराया गया, तो आधार का निर्बाध उपयोग संभव नहीं होगा। डीएम ने जनपद के लोगों से बच्चों का अाधार अपडेट कराने की अपील की है।