फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Main examinations for undergraduate and postgraduate courses will now be held from March 18.

Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं अब 18 मार्च से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Main examinations for undergraduate and postgraduate courses will now be held from March 18.
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में संस्थागत व व्यक्तिगत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की पूर्व में स्थगित की गईं मुख्य व बैक परीक्षाएं अब 18 मार्च से शुरू होंगी। इसी के साथ वार्षिक परीक्षा प्रणाली वाले जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं, उन्हें भी विलंब शुल्क के साथ 25 फरवरी तक फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम (बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बीएससी फिजीकल एजूकेशन, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स) की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से होनी थीं। किन्हीं कारणों से सीसीएसयू की ओर से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही अब यह परीक्षाएं 18 मार्च से कराने का निर्णय लिया है। बताया कि हालांकि इसका कार्यक्रम अभी जारी किया जाना है। वहीं, सीसीसएयू ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली के ऐसे छात्र जो अपना परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, उन्हें एक अवसर दिया है। ऐसे छात्र 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 25 फरवरी तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम सेमेस्टर सत्र जून-2026 की परीक्षाएं अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होंगी। सीसीएसयू ने कॉलेजों को अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि सेमेस्टर का पठन पाठन समय से संपन्न कराया जाए। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर कोर्स पूरा करें, ताकि छात्रों को परीक्षा के दौरान परेशानी न रहे। जिले के कॉलेजों द्वारा इस अधिसूचना का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed