{"_id":"67aa2c1abd05726bb90477df","slug":"mahashivratri-kanwar-fair-will-be-held-in-anupshahr-and-ramghat-from-23rd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129384-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : अनूपशहर व रामघाट में 23 से लगेगा कांवड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : अनूपशहर व रामघाट में 23 से लगेगा कांवड़ मेला
विज्ञापन
अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार। महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। अनूपशहर व रामघाट में 23 फरवरी से कांवड़ मेला शुरू हो जाएगा। दोनों जगह मेले को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अहार और नरौरा क्षेत्र के अलावा अन्य गंगा घाटों पर भी शिवभक्त कांवड़ भरने जाएंगे।
इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही जिले के साथ आसपास के जिले अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों के साथ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ लेने पहुंचेंगे। कांवड़ लेने के लिए सबसे अधिक भक्त रामघाट में पहुंचते हैं। इसके अलावा अनूपशहर में भी बड़ी संख्या में भक्त हर साल कांवड़ लेने पहुंचते हैं। अब समय नजदीक आते ही एक ओर जहां शिवभक्तों ने हरिद्वार व ब्रजघाट के अलावा जिले के घाटों से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा गंगा घाट पर लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम डिबाई कमलेश गोयल और सीओ शोभित कुमार ने बताया कि रामघाट में लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लेने के साथ पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई के अलावा सुरक्षा का प्रबंध करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर समेत अन्य घाटों पर भी तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल और नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि तीन दिवसीय कांवड़ मेला 23 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। मेला कंट्रोल रूम कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में बनाया जाएगा। बबस्टरगंज व मस्तरामघाट से बड़ी तादात में श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ उठाई जाएंगी। नगर पालिका द्वारा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था जनरेटरों से किए जाने तथा विद्युत सुरक्षा विभाग को दुकानों व मेला क्षेत्र में होने वाली अस्थाई प्रकाश व्यवस्था की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने तथा साफ सफाई, टेंट पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नाव व गोताखोरों की तैनाती आदि की पर्याप्त इंतजाम करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।
मेले को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मेले को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही कांवड़ मेले की सफलता को लेकर डीएम के अलावा अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागों की बैठक लेकर उनकी जिम्मेदारी सौंपेंगे।
शांति समिति की बैठक, चौकीदारों को विशेष निर्देश
अनूपशहर। कोतवाली अनूपशहर में आगामी त्योहारों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संत रविदास जयंती, शब-ए-बरात और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों के मद्देनजर शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों और क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम चौकीदारों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। उन्होंने सभी समुदायों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की और आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।