फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mahakali, the destroyer of all times, Bhavani Mai of Calcutta...

Bulandshahar News: कालों का काल महाकाली, भवानी माई कलकत्ता वाली...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mahakali, the destroyer of all times, Bhavani Mai of Calcutta...
बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/बुगरासी/खानपुर/शिकारपुर/औरंगाबाद। नगर से लेकर देहात तक मां काली की शोभायात्राएं हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्राओं का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

देवीपुरा प्राचीन भवन मंदिर में मां चामुंडा का शृंगार कर फूलों से सजाया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर तरुण बंसल, रूपेश बंसल, रोहित बंसल, मनोज शर्मा, तुषार रस्तोगी, कृष्णा शर्मा, गौरव गोयल, मुकेश कुमार, विमल गुप्ता, आशुतोष गर्ग, महेश आदि मौजूद रहे। आवास विकास प्रथम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डीपी यादव समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

अनूपशहर में महाअष्टमी के अवसर पर काली की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रामलीला सेवा समिति और आढ़ती यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यह पारंपरिक शोभायात्रा बैंड-बाजों और मनोहारी झांकियों के साथ आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष अभय गर्ग एवं व्यापार मंडल अनूपशहर के अध्यक्ष विनीत बंसल ने फीटा काटकर व विधि-विधान से पूजा कर शोभायात्रा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा गगन सिंह के खलीफा मुकेश वार्ष्णेय और विजय लोधी आदि के निर्देशन में काली-महिषासुर के तलवारबाजी के पैतरों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बुगरासी में श्री महाकाली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।
ढोल-नगाड़ों, बैंडबाजों और धार्मिक जयकारों से गूंजते माहौल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सजाए गए रथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेे। इसमें किशन तायल, राजीव गर्ग, अमित सिंघल, निशांत गर्ग, राजेश सोनी, मनोज गर्ग, आशू वर्मा, आलोक गर्ग, पुनीत तायल आदि शामिल रहे।

खानपुर में विशाल महाकाली की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। महाकाली के हैरतअंगेज करतबों ने भक्तों का मन मोहा। शोभायात्रा प्राचीन दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अशोक कसाना ने महामाई की आरती कर किया। वहीं, सत्यानंद तिराहे पर स्थित मां माता मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
पं. राजकुमार अवस्थी ने पूजा संपन्न कराई। मंदिर के महंत रजनीश तिवारी ने बताया मां के द्वार पर प्रत्येक भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। कार्यक्रम में जयप्रकाश अग्रवाल, सुधीर कुमार, छोटू भैया, राजकुमार सिंघल का विशेष सहयोग रहा। शिकारपुर में नर्वदेश्वर मंदिर से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की 32 झांकियां शामिल रहीं।

औरंगाबाद में मां चामुंडा मंदिर परिसर से महाकाली का जुलूस निकाला गया। इसका शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। खलीफा मुकेश वर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। महाकाली का रूप धारण किए महाकाली के स्वरूप ने तलवार से करतब दिखाए। जुलूस में झांकियां शामिल रही। जुलूस में अध्यक्ष कैलाश वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, डॉ. एचएस गौड़ आदि मौजूद रहे।

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

बुगरासी में श्री महाकाली से प्रसाद लेते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed