{"_id":"66478cb741995ce26a060c30","slug":"luvkesh-died-due-to-strangulation-case-against-two-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115927-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गला दबाने से हुई थी लवकेश की मौत, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गला दबाने से हुई थी लवकेश की मौत, दो पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी लवकेश की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से होना पाया गया है। इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में लवकेश के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन, अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी 27 वर्षीय लवकेश मजदूरी करता था। वह पिता से अलग दूसरे मकान में रहता था। शराब पीने की लत के चलते ही उसकी पत्नी पिछले 6 माह से अपने मायके में रह रही थी। मृतक के पिता निरंजन सिंह ने बताया की गत 14 मई को वह गांव से अन्य दो साथियों के साथ शिकारपुर गया था। वहीं, उसने अपने साथियों के साथ शराब पी थी। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। अलग होने के कारण उन्हें पता भी नहीं चला। बुधवार की शाम को मृतक की मां से पता चला कि लवकेश घर नहीं लौटा है। इसके बाद उसकी तलाश की गई। बृहस्पतिवार सुबह तलाश करते समय उसका शव वैरीना रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शुक्रवार को लवकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें उसकी मौत का कारण गला दबाने से होना सामने आया। वहीं, मृतक के पिता निरंजन सिंह की तहरीर पर गांव के आजाद व गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।