{"_id":"5738938e4f1c1b0016ac70c7","slug":"lt-line-drop-wire-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन का गिरा तार, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन का गिरा तार, मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 15 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अरनिया क्षेत्र के रुकनपुर गांव में सुबह एलटी लाइन का तार गिरने से भगदड़ मच गई। घटना के बाद करंट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण बाल-बाल बच गए। गांव में जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे गांव निवासी रमेश के मकान के पास गुमनामी और सतेंद्र समेत अन्य ग्रामीण खड़े थे। इसी दौरान अचानक जर्जर हो चुकी एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। घटना से वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना के बाद से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जा रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में आए दिन जर्जर तारों के टूटने से सुरक्षा को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि अगर जर्जर लाइने बदलकर दूसरी लाइन नहीं लगाई गई तो ग्रामीण विद्युत निगम के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान जेई संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन पहुंच के बाहर बता रहा था।