फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lover murdered in broad daylight at photo state shop at Kachari Gate in bulandshahar

कचहरी में हत्या: दुकान में प्रेमी खिंचवा रहा था फोटो, तभी दो युवकों ने चाकुओं से गोदा... चीखती रह गई प्रेमिका

Tue, 30 Sep 2025 04:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

प्रेमी युगल जब फोटो स्टूडियो में मौजूद था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से एक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो अन्य स्टूडियो में घुस गए और युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन
Lover murdered in broad daylight at photo state shop at Kachari Gate in bulandshahar
इसी चाकू से की गई युवक की हत्या और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के कचहरी परिसर में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गेट नंबर चार के पास स्थित वर्मा फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचवा रहे एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नाहिफ अंसारी पुत्र आसिफ, निवासी मदीना मस्जिद के पास, वाटर बॉक्स, नगर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन

युवक दो दिन पूर्व तस्मिया पुत्री हनीफ, निवासी नरसलघाट के साथ घर से भाग गया था। सोमवार को दोनों कचहरी में फोटो खिंचवाने आए थे, बताया गया कि दोनों कोर्ट मैरिज करने जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल जब फोटो स्टूडियो में मौजूद था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से एक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो अन्य स्टूडियो में घुस गए और नाहिफ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावर हत्या के बाद भागते समय एक चाकू कचहरी के गेट नंबर चार के पास और दूसरा ग्लोबल हॉस्पिटल के पास फेंककर फरार हो गए।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed