फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lover heartbroken over girlfriends marriage consumes poison with herप्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर: फोन कर आशिक न

प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर: फोन कर आशिक ने होटल में बुलाया, दोनों ने किया सेवन; बाग में तड़पते मिले

Sat, 06 Jun 2026 07:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 07:48 PM IST
सार

यूपी के बुलंदशहर स्थित दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग स्थित एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का गांव की 21 वर्षीय युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि परिजनों ने कुछ माह पूर्व परिजनों ने युवती के विरोध के बावजूद उसकी शादी कहीं ओर कर दी थी। युवती की शादी कही हो जाने प्रेमी युगत आहत था।

विज्ञापन
Lover heartbroken over girlfriends marriage consumes poison with herप्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर: फोन कर आशिक न
होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादीशुदा प्रेमिका के साथ युवक ने एक होटल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक ने फोन कर अपने भाई को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना दी। सूचना पर जब परिजन दोनों को तलाश करने के लिए निकले तो वह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर इच्छावरी में एक बाग में बदहवास हालत में मिले। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, प्रेमिका की हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाला है। कुछ दिन पहले युवती की परिवार के लोगों ने कही ओर शादी कर दी थी, जिसको लेकर प्रेमी युगल आहत था।

विज्ञापन

होटल में बुलाया था प्रेमिका को मिलने
यूपी के बुलंदशहर स्थित दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग स्थित एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का गांव की 21 वर्षीय युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि परिजनों ने कुछ माह पूर्व परिजनों ने युवती के विरोध के बावजूद उसकी शादी कहीं ओर कर दी थी। युवती की शादी कही हो जाने प्रेमी युगत आहत था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे युवक अपनी बाइक से नगर के हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचा और युवती को भी फोन कर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि दोनों ऊपरी मंजिल पर बुक किए कमरे में ठहरे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा था, जिसका दोनों ने सेवन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने के बाद युवक ने फोन कर भाई को दी जानकारी
कुछ देर बाद दोनों होटल से दौड़ते हुए बाहर निकले। उसके बाद युवक ने फोन कर अपने भाई को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना दी और पहले अपनी लोकेशन धर्मपुर मार्ग पर बताई, बाद में इच्छावरी मार्ग पर बताई। परिजन जब उन्हें तलाश करते हुए इच्छावरी मार्ग पर पहुंचे तो प्रशांत मैरिज होम के निकट एक बाग में दोनों बदहवास हालत में मिले। 

विज्ञापन

सीसीटीवी है पुलिस के पास
परिजनों ने दोनों को कोतवाली के निकट हाईवे स्थित निजी नर्सिंग होम में उपचार को भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, युवती की हालत गंभीर व चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक, युवती के होटल में आने, बाहर जाने की पूरी घटना की सीटीवी फुटेज उपलब्ध है। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed