{"_id":"659832d4631811f38d055656","slug":"loved-couple-consumed-poison-by-posting-status-of-meeting-in-another-life-on-whatsapp-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9764-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेमी युगल ने व्हाट्सएप पर दूसरे जन्म में मिलने का स्टेटस लगाकर खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेमी युगल ने व्हाट्सएप पर दूसरे जन्म में मिलने का स्टेटस लगाकर खाया था जहर
विज्ञापन
बुलंदशहर। मथुरा जनपद के थाना नौझील क्षेत्र निवासी प्रेमी युगल के जहांगीराबाद में आकर जहर खाने के मामले में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाने से पूर्व व्हाट्सएप पर दूसरे जन्म में मिलने का स्टेटस लगाया था। इसके बाद जहर खा लिया। हालांकि, वर्तमान में दोनों की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। आईसीयू में होने के कारण पुलिस भी अभी उन दोनों से पूछताछ नहीं कर सकी है। अधिकारी जल्द ही मामले में उनसे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
मथुरा जनपद के थाना नौझील निवासी एक युवती बीते दिनों लापता हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने पास ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। बताया गया कि बुधवार को वह दोनों जहांगीराबाद में पहुंचे थे। यहां युवती के कुछ रिश्तेदारों के रहने की जानकारी मिली है। उसी दौरान दोनों ने खेतों में लगाए जाने वाला पेस्टीसाइड खा लिया। लेकिन, युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रेमिका परेशान हो गई और वह प्रेमी को उसी की बाइक पर पीछे बैठाकर अपने चुन्नी से बांधकर जहांगीराबाद स्थित अस्पताल पहुंच गई। जहां, उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, दोनों को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद हालत में सुधार होने पर आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जहर खाने से पूर्व दोनों ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर दूसरे जन्म में साथ-साथ रहने की बात की थी। इस स्टेटस को देखकर उनके परिजनों को भी जानकारी मिल गई थी। हालांकि, अस्पताल में युवक के परिजन हाल जानने पहुंच गए। लेकिन, युवती के परिजन नहीं आए हैं। अधिकारी जल्द ही दोनों के होश में आने पर पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
प्रेमिका के परिजनों ने साथ रखने से किया इन्कार, अस्पताल में भी नहीं पहुंचे
जिला पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के संबंध में मथुरा पुलिस को भी अवगत करा दिया। मथुरा पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। युवक के परिजन तो अस्पताल पहुंच गए। लेकिन, युवती के परिजनों ने आने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि युवती के परिजनों ने उसे साथ रखने से भी इन्कार कर दिया है। हालांकि, युवक के परिजन अब इस रिश्ते को कुबुल करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों की हालत में फिलहाल सुधार है। जल्द ही उनसे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ अनूपशहर।