फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot on national highway

बंदूक की नोक पर कार सवारों से लाखों की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
loot on national highway
रिश्तेदारों को घटना की जानकारी देता पीड़ित दंपति। - फोटो : SIKANDRABAD
बंदूक की नोक पर कार सवारों से लाखों की लूट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे पर पुलिस और हाईवे ऑथिरिटी के सुरक्षा के दावों की उस समय पोल खुल गई जब हाईवे किनारे जलपान कर रहे कार सवार परिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवरात लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
गाजियाबाद निवासी अंकुर जैन अपनी पत्नी सुरभि जैन, बेटे आरव के साथ कार से शनिवार को खुर्जा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीड़ित अंकुर जैन ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह नेशनल हाईवे-91 पर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के सुखलालपुर चौराहे पर पहुंचे तो उन्होंने जलपान के लिए अपनी गाड़ी को रोक लिया। हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर पास में एक दुकान पर जलपान करने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए गले से सोने की चेन, उंगलियों में सोने की चार अंगूठी, हाथ से सोने का कड़ा, उसकी पत्नी सुरभि के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि घटना की जानकारी सिकंदराबाद स्थित अपने रिश्तेदारों को देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर दंपती दहशत में नजर आया। पीड़ित ने बताया कि लूटे गए जेवरात की कीमत लाखों में है। वही दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। टीम के साथ कोतवाल जयकरण सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर ही पीड़ित परिवार से तहरीर ली। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुखलालपुर चौराहे पर 24 घंटे तैनात रहती है पुलिस
हाईवे पर सुरक्षा को लेकर सुखलालपुर चौराहे पर हमेशा पुलिस की गाड़ी तैनात रहती है। उसके बावजूद भी लुटेरे कार सवार दंपती से लाखों के जेवरात आसानी के साथ लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल से लूट का नहीं हुआ खुलासा
28 फरवरी को नेशनल हाईवे-91 पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक होटल पर परिवार के साथ चाय पी रहे रिटायर्ड कर्नल के गले से सोने की चेन खींच ली थी। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए थे। रिटायर्ड कर्नल अपने परिवार के साथ दिल्ली से अलीगढ़ जा रहा था। रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई थी। वारदात के एक माह बीत जाने के बाद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
कार सवार परिवार के साथ लूट की वारदात का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- जयकरण सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed