{"_id":"577165914f1c1bc97379b828","slug":"lodged-a-report-at-the-district-panchayat-president-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाकर जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि जिला पंचायत में अध्यक्ष की मनमानी का विरोध न हो, इसलिए दबाव बनाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जिला पंचायत परिषद की ओर से जिला पंचायत परिसर में कैंटीन के पास शिलापट्ट लगवा रहा है। 20 जून को शिलापट्ट पर सदस्यों का नाम नहीं होने की सूचना मिलने पर गुस्साए कई सदस्य जिला पंचायत में पहुंच गए और निर्माण को ढहा दिया। सदस्यों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया था। हंगामे की सूचना पर जिला पंचायत के मुख्य अभियंता मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को आरोप लगाकर सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। आगे से ऐसा न हो इसलिए कड़ा कदम उठाया गया है।
- हरेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष
...
सदस्य भविष्य में विरोध न करें, इसलिए मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- सुनील चरोरा,जिला पंचायत सदस्य