फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Link highway will be four lane with Rs 38 crores

Bulandshahar News: 38 करोड़ से फोर लेन होगा लिंक हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Link highway will be four lane with Rs 38 crores
बुलंदशहर का लिंक हाईवे।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नेशनल हाईवे 334 को नगर से जोड़ने वाले लिंक हाईवे को अब फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कार्य योजना बना रहे हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और स्वीकृति के बाद इसके लिए कार्य शुरू किया जाएगा। करीब डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग को फोरलेन करने के साथ ही दोनों नहर पर भी पुल का निर्माण किया जाएगा।

नगर के भूड़ चौराहे से नेशनल हाईवे 34 (गाजियाबाद-कानपुर) के लिए प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। इसके बाद भी उक्त हाईवे की चौड़ाई सात मीटर ही है। वाहनों का दबाव अधिक होने और हाईवे की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। साथ ही हाईवे से शहर में प्रवेश करने से सौंदर्यीकरण पर भी धब्बा लगता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे की कार्रवाई पूरी कर ली है। ऐसे में अब इस हाईवे को फोरलेन करने के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद इस प्रस्ताव को शासन को भेजते हुए स्वीकृति और बजट की मांग की जाएगी। बजट जारी होने के बाद इसके चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन




बाईपास का काम नहीं हुआ चालू

शहर के मुख्य बाईपास को फोरलेन करने का काम अभी तक चालू नहीं हो सका है। बिजली के खंभे न हटाए जाने और पेड़ों का कटान न होने के कारण अभी तक ठेकेदार की ओर से चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं किया गया है। जबकि काली नदी पर दूसरा पुल बनाने के लिए सेतु निगम की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गांव मिर्जापुर से डिबाई की ओर चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की ओर से एक लेयर बिछाई जाएगी। जबकि इसके बाद का कार्य बारिश के बाद किया जाएगा। इसके कारण सड़क चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के राहुल शर्मा ने कहा कि लिंक रोड के फोरलेन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आचार संहिता के बाद इसे शासन को भेजकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएंगी। शहर के मुख्य बाईपास का भी जल्द चौड़ीकरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed