{"_id":"649b1529b8110568af0fc332","slug":"line-breakdown-due-to-rain-power-crisis-across-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-789-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश से ब्रेकडाउन हुई लाइन, जिले भर में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश से ब्रेकडाउन हुई लाइन, जिले भर में बिजली संकट
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/चोला। झमाझम बारिश के कारण ब्रेकडाउन हुई हाइटेंशन लाइनों के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। खुर्जा में जहां 20 कालोनियों में करीब 12 घंटे बिजली गुल रही तो वहीं चोला के 21 गांवों में नौ घंटे से अधिक बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा खानपुर क्षेत्र में नौ से 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
20 कॉलोनियों में 12 घंटे तक गुल रही बिजली
खुर्जा। नगर में स्थित 20 से अधिक कॉलोनियों में मंगलवार सुबह तीन से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जबकि गांधी रोड, तेलिया घाट और जंक्शन फीडर पर शाम पांच बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। ऐसे में बिजली के साथ-साथ पानी की भी किल्लत बनी रही। बिजली घर नंबर-पांच पर सोमवार दोपहर तीन बजे शॉर्ट-सर्किट से चेंज ओवर बॉक्स में आग लग गई, जिससे आस-पास लगे अन्य पांच फीडर के बॉक्स में भी फॉल्ट हो गया। ऐसे में न्यू शिवपुरी, जेवर अड्डा, गांधी रोड, पदम सिंह, ढोरी मोहल्ला, छोटी होली मोहल्ला, पंचवटी कॉलोनी, नावल्टी रोड, कबाड़ी बाजार, सुभाष रोड, भीम नगर, तेलिया घाट, महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी, मुरारी नगर कॉलोनी की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार तड़के तीन बजे बिजली घर नंबर पांच के फीडर को बिजली घर नंबर चार से जोड़ दिया गया। इस वजह से बिजली घर नंबर चार से जुड़ी मुरारी नगर, सिद्धेश्वर मंदिर रोड, किला मार्ग रोड, नवदुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी, कालिंदी कुंज, प्रीत विहार कॉलोनी, मदार दरवाजा मोहल्ला, छोटी होली मोहल्ला, पदम सिंह गेट मोहलला, कबाड़ी बाजार, शेखपैन मोहल्ला, ईदगाह, खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी और सूर्य नगर कॉलोनी समेत 20 कॉलोनियों में भी आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद अधिकांश कॉलोनियों में आपूर्ति चालू कर दी गई, मगर तेलिया घाट, जेवर अड्डा और खुर्जा जंक्शन बिजली घर से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित रही।
चोला क्षेत्र के 21 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली
सोमवार देर रात बारिश के कारण 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई। क्षेत्र के 21 गांवों के लोगों को फिर से बिजली संकट से जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे से मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। जिसके चलते चोला, फतेहपुर जादौन, बंचावली, कोंदू, सुल्तानपुर, खवासपुर, निठारी, नवादा, धमेड़ा नारा, बिरौड़ी ताजपुर, सिखेड़ा, लोहाकर, शाहपुर कलां, कनकपुर, नगला, बड़ौदा और बोढा समेत 21 गांवों के लोगों को रात भर बिजली संकट से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
खानपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान
क्षेत्र में प्रतिदिन नौ घंटे से अधिक की बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापारी नेता चमन गुप्ता, अनुज कुमार, रवि कुमार, ललित ने बताया की नगर में प्रतिदिन आठ से 12 घंटे की कटौती हो रही है। कभी फाल्ट व तार टूटने की बात कहकर आपूर्ति ठप कर दी जाती है। मंगलवार सुबह वैश्यान वार्ड में बिजली की लाइन टूट गयी, जो लापरवाही के कारण दोपहर बाद सही हो पाई। लोगों का आरोप है उपकेंद्र प्रभारी बिजली घर पर नहीं आते घर से ही ड्यूटी कर काम चला रहे हैं। जिसके कारण आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने शुक्रवार तक व्यवस्था सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बिजली सप्लाई की समस्या रही है। मंगलवार को समस्या को दूर कराते हुए बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। लोकल स्तर पर कटौती नही की जा रही है। - वीके मिश्रा, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम