फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Life imprisonment to two real brothers who killed Jaichand

Bulandshahar News: जयचंद के हत्यारे दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two real brothers who killed Jaichand
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में 13 साल पूर्व हुई जयचंद की हत्या के मामले में एडीजे-15 ने दो सगे भाइयों को साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी करार दिया है। दोनों के आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र माहुर ने बताया कि 23 सितंबर 2011 में वादी सौरव कुमार निवासी मोहल्ला शिवाजी नगर सिकंदराबाद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता जयचंद घर पर सो रहे थे। रात को दो-तीन लोग घर में घुस आए और पिता जयचंद और उसके बेटे रतनी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना में रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी मनोज कुमार और प्रमोद कुमार पुत्रगण हरिशचंद के नाम प्रकाश में आए। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सोमवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार ने हत्यारोपी दोनों भाइयों मनोज कुमार और प्रमोद कुमार को दोषी मानकर आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed